Latest Update

6/recent/ticker-posts

Advertisement

चैत्र नवरात्रि 06 अप्रैल 2019 का महत्व और जानें मां के विभिन्न रूपों का वर्णन।

चैत्र नवरात्रि में करें देवी दुर्गा की आराधना और पाएँ वरदान!

पढ़ें चैत्र नवरात्रि का महत्व और जानें मां के विभिन्न रूपों का वर्णन।
देवी दुर्गा की आराधना के लिए नवरात्रि के नौ दिन सबसे शुभ माने गए हैं। हर वर्ष कुल 5 नवरात्रि मनाई जाती हैं। इनमें चैत्र और शरद नवरात्रि अधिक प्रचलन में है लेकिन इसके अलावा 3 गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती है। ये क्रमशः पौष गुप्त, आषाढ़ गुप्त और माघ गुप्त नवरात्रि के नाम से जानी जाती हैं। नवरात्रि की तरह चैत्र नवरात्रि में भी देवी दुर्गा की उपासना का विधान है। माघ महीने की गुप्त नवरात्रि 06 अप्रैल 2019 से शुरू हो रही है और यह 14 अप्रैल 2019 को समाप्त होगी।
नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी मॉं हर प्रकार से अपने भक्तों के दुःख और दर्द को दूर करती हैं। वे सभी व्यक्ति जो धन, मान-सम्मान, सुख-संपत्ति और वैभव पाना चाहते हैं उन्हें देवी दुर्गा की आराधना अवश्य करनी चाहिए।
आईये पढते हैं  चैत्र माह की नवरात्रि में किस दिन करें देवी दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों का पूजन
  ( 06 अप्रैल 2019 घट स्थापना )
मां शैलपुत्री का पूजन  06 अप्रैल 2019
मां ब्रह्मचारिणी पूजन 07 अप्रैल 2019
मां चंद्रघंटा पूजा  08 अप्रैल 2019
मां कुष्मांडा पूजा 09 अप्रैल 2019
मां स्कंदमाता पूजा 10 अप्रैल 2019
मां कात्यायनी पूजा 11 अप्रैल 2019
मां कालरात्रि पूजा 12 अप्रैल 2019
मां महागौरी पूजा  दुर्गा अष्टमी  13 अप्रैल 2019
मां सिद्धिदात्री पूजा, नवरात्रि पारण   14 अप्रैल 2019
नवरात्रि में हर व्यक्ति सुख-समृद्धि की कामना के लिए देवी मां की उपासना करता है। वहीं देवी शक्ति मां दुर्गा अपने भक्तों की हर समय भय और कष्ट से रक्षा करती हैं। देवी दुर्गा के नाम का मतलब ही जीवन के दुःखों को हरने वाली होता है।
ज्योतिषी सचिनता महाराज की ओर से आप सभी को चैत्र नवरात्रि ओर हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! हम आशा करते हैं कि देवी दुर्गा का आशीर्वाद इस नववर्ष आप पर सदा बना रहे।