Latest Update

6/recent/ticker-posts

Advertisement

इस साल का आखिरी खण्डग्रास चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 मंगलवार || || Chandra Grahan 2022 || Lunar Eclipse November

 इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी 08 नवंबर 2022 मंगलवार को लगेगा। इस बार यह चंद्र ग्रहण मेष राशि व भरणी नक्षत्र में हो रहा है। जो कि 00 घंटे 49 मिनट का होगा।  



हमारे हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण का समय हरिद्वार  

सूतक प्रारम्भ :-  सुबह  09:21:14 

चंद्र ग्रहण  प्रारम्भ :-  शाम 05:29:11 

चंद्र ग्रहण सामाप्त :-  शाम  18:18:42  

सूतक समाप्त :-  शाम  06:19:16 

कहा कहा दिखाई देगा चंद्र ग्रहण 

चंद्रग्रहण भारत मैं दिल्ली हरिद्वार सहारनपुर कोलकाता आसाम अरुणाचल तिरूपुरा बिहार झारखंड आदि अन्य उत्तर पूर्वी एवं मध्य पूर्वी भारत समेत यूरोप एशिया ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका दक्षिण पश्चिम अमेरिका अपराध स्थान इंग्लैंड आयरलैंड स्वीडन सहित प्रशांत महासागर आदि दिखाई देगा।

सावधानी 

ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए जातको को ग्रहण प्रारम्भ होने से पूर्व चाँदी का चन्द्रमा और नाग बनवाकर रखना चाहिए और जैसे ही ग्रहण समाप्त हो जाए तो इनका दान कर दें

हर गर्भवती महिला को ध्यान में रखनी चाहिए कि चंद्रग्रहण के समय किसी भी गर्भवती महिला को चंद्रग्रहण नहीं देखना चाहिए। चंद्रग्रहण के समय ईश्वर का ध्यान, जाप और पूजा करनी चाहिए। चंद्रग्रहण के दौरान भोजन दूषित हो जाते है इसलिए चंद्रग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण व बनाना नहीं करना चाहिए। भोजन को दूषित होने से बचाने के लिए ग्रहण प्रारम्भ होने के पूर्व खाने के भोजन, पीने के जल में तुलसी का पत्ता डाल दे ऐसा करने से भोजन दूषित नहीं होगा। ग्रहण समाप्त होने के बाद तुलसी के पत्ते को बाहर निकाल दें। चंद्रग्रहण प्रारम्भ होने के बाद गर्भवती महिलाऐं घर से बाहर न निकले। यदि बाहर निकलना आवश्यक हो तो अपने गर्भ पर चंदन के साथ तुलसी के पत्तो को पीसकर उसका लेप तैयार करें और उसे लगा कर घर के बाहर निकले। ग्रहण के समय गर्भवती स्त्रियाँ कैची, ब्लेड और किसी भी काटने वाले वस्तु को हाथ न लगाए और न ही इनका प्रयोग करें। ग्रहण के समय गर्भवती स्त्रियाँ भगवान श्री कृष्ण का मंत्र जाप करें। ऐसा करना उनके लिए काफी शुभ साबित होगा।



No Astrology, Motivation, Appointment online & offline before 06 April 2023

Thanks to coprate... 

Office

Shri Sachinta Maharaj

🌻🙏🌻


Post a Comment

0 Comments