Latest Update

6/recent/ticker-posts

Advertisement

26 मई 2021 बुधवार को चन्द्र ग्रहण लगेगा यह एक उप छाया चंद्रग्रहण होगा( Lunar eclipse 2021 world )

 26 मई 2021 बुधवार को होने जा रहा है इस साल का पहला उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। 



ग्रहण का समय

भारतीय समय अनुसार यह ग्रहण 26 मई को दोपहर की 02:17 पर आरंभ 

मध्य शाम 04:49 पर 

शाम को 07:19 पर समाप्त हो जाएगा।


 यह चंद्र ग्रहण अनुराधा नक्षत्र ओर वृश्चिक राशि में लग रहा है। उपच्छाया चंद्रग्रहण बहुत अधिक प्रभावशाली नहीं दिखाई देते हैं और इस अवधि में सूतक भी नहीं लगता है।

सूतक प्रारम्भ - लागू नहीं है।

सूतक समाप्त - लागू नहीं है।

गर्भवती महिलाओं पर भी यह चंद्रग्रहण लागू नही होगा।

बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक प्रारम्भ - लागू नहीं है।

बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक समाप्त - लागू नहीं है।

 बुधवार के दिन चन्द्रग्रहण होना एक विचित्र है चाहे वह आंशिक या संपूर्ण क्यों ना हो वृश्चिक राशि वालों के लिए बड़ा कठिन रहता है इससे बचने के लिए कुछ जप तप व दान किया जाना चाहिए

चंद्र ग्रहण को पूर्वी एशिया ऑस्ट्रेलिया प्रशांत महासागर अमेरिका के कई कई क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है। भारतवर्ष में यह नहीं दिखाई देगा। उपच्छाया चन्द्र ग्रहण होने की वजह से चांद और ग्रहण में अंतर कर पाना बड़ा ही मुश्किल होगा ग्रहण के समय में चंद्रमा ब्लड मून की तरह दिखाई दे सकता है जो कि भारत वर्ष में नहीं दिखाई देगा

Post a Comment

0 Comments